दिल्ली-एनसीआर और जयपुर में ईडी की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय ने आज शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर और जयपुर में एक साथ छापेमारी की। ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़ी है, जो करीब 82.53 किलो हाई-ग्रेड कोकीन की बरामदगी से संबंधित है। अधिकारियों के मुताबिक पांच ठिकानों पर पीएमएलए के तहत तलाशी चल रही है। यह मामला पिछले साल दिल्ली के जनकपुरी और नांगलोई से एनसीबी द्वारा लगभग 900 करोड़ की कोकीन जब्त करने से जुड़ा है।
एनसीबी ने इस केस में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था और 4 करोड़ से अधिक नकद भी जब्त किया था। अधिकारियों के मुताबिक जब्त की गई ड्रग्स ऑस्ट्रेलिया भेजी जानी थीं। ईडी अब ड्रग नेटवर्क और संबंधित हवाला लेन-देन की मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच कर रही है।

No comments