Breaking News

जीत के करीब पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया, समर्थकों में जबरदस्त उत्साह

15 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। कुछ ही देर में फाइनल रिजल्ट जारी होंगे। लगातार दूसरे नंबर पर रहने के बाद 15वें राउंड में नरेण मीणा तीसरे स्थान पर खिसक गए। बीजेपी के मोरपाल सुमन ने बड़ी बढ़त हासिल की है। 15वं राउंड में प्रमोद जैन भाया को 55689, नरेश मीणा को 41396 और बीजेपी के मोरपाल सुमन को 42255 वोट मिले हैं। अभी तक कुल 143959 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है।
अंता विधानसभा सीट पर हुई वोटिंग के बाद बारां पीजी कॉलेज में मतों की गिनती जारी है। इस बीच निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा मतगणना स्थल पर पहुंचे हैं। नरेश मीणा के साथ भारी संख्या में उनके समर्थक भी पहुंचे हैं।

No comments