सिलीसेढ़ क्षेत्र में बोरिंग कार्य शुरू होना है - जलदाय विभाग ने मांगी पुलिस फोर्स
अलवर शहर को सिलीसेढ़ क्षेत्र से अतिरिक्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 35 नई बोरिंगों की खुदाई का काम एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए जलदाय विभाग ने जिला प्रशासन से पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि कार्य सुचारु रूप से पूरा किया जा सके।
फिलहाल अलवर को 95 एमएलडी पानी की आवश्यकता है, जबकि मात्र 40 एमएलडी की आपूर्ति हो पा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सिलीसेढ़ परियोजना के शुरू होने से शहर में पेयजल संकट को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

No comments