Breaking News

पीबीएम अस्पताल में सफाई कर्मचारी करेंगे आंदोलन:कई महीनों से वेतन नहीं मिलने की शिकायत

पीबीएम अस्पताल में सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने सहित अनेक वित्तीय लाभ नहीं मिलने का मामला अब जोर पकड़ रहा है। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाते हुए पीबीएम अस्पताल में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता अरुण व्यास के नेतृत्व में एक दल ने अस्पताल के एसएसबी सेक्शन के अधीक्षक डॉ. संजय बुरी से मिलकर हालात सुधारने की मांग की है।
पीबीएम अस्पताल में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें सफाई कांट्रेक्ट कंपनी की ओर से समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा न तो ईएसआई की सुविधा दी जा रही है और न पीएफ की कटौती हो रही है। 

No comments