शादी सीजन में सब्जियों के दाम बढ़ाए,:कई सब्जियां सौ रुपए किलो पार
राजस्थान में नवंबर में शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो गया है, और इसका पहला असर सीधे-सीधे रसोई पर देखने को मिल रहा है। सब्जियों की मांग अचानक बढ़ गई है। साथ ही ठंड का असर फसलों पर पडऩे से खेतों से आवक भी कम हुई है। मांग और सप्लाई के इस असंतुलन ने सब्जियों के दामों में 30 से 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। कई सब्जियां तो सौ रुपए प्रति किलो का आंकड़ा पार कर चुकी हैं, जिससे आम परिवारों का बजट बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
सामान्य दिनों में 80 से 100 रुपए किलो तक मिलने वाली मटर वर्तमान में 200 से 225 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। इसी तरह हरी मिर्च का दाम सौ से सवा सौ रुपए किलो के बीच बना हुआ है।
सामान्य दिनों में 80 से 100 रुपए किलो तक मिलने वाली मटर वर्तमान में 200 से 225 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। इसी तरह हरी मिर्च का दाम सौ से सवा सौ रुपए किलो के बीच बना हुआ है।

No comments