राजस्थान के युवा ट्रेनिंग सेंटर में सीखेंगे ड्रोन पायलटिंग का हुनर
राजस्थान में कृषि का भविष्य अब और आधुनिक होने जा रहा है. बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में देश का एक बेहद एडवांस ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर तैयार किया जा रहा है. यहां युवा ड्रोन पायलटिंग और किसान सटीक खेती यानी प्रिसिजन फार्मिंग का नया मॉडल सीखेंगे. इस अत्याधुनिक केंद्र में खेतों की स्थिति समझने से लेकर कीटनाशक स्प्रे, सर्वे और फसल आंकलन तक सबकुछ अब ड्रोन की मदद से होगा.
तकनीकी रूप से दक्ष युवा न सिर्फ ड्रोन पायलटिंग सीखेंगे, बल्कि डेटा विश्लेषण और एग्रीटेक सेक्टर में नए करियर विकल्प भी खुलेंगे.
तकनीकी रूप से दक्ष युवा न सिर्फ ड्रोन पायलटिंग सीखेंगे, बल्कि डेटा विश्लेषण और एग्रीटेक सेक्टर में नए करियर विकल्प भी खुलेंगे.

No comments