Breaking News

पापड़ फैक्ट्री में हो रही बाल मजदूरी:बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बीकानेर के बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में एक पापड़ फैक्ट्री में बाल मजदूरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बाल मजदूर को मुक्त करवाने के साथ ही फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी कैमरे से बालश्रम के वीडियो भी बनाए जिन्हें आगे जांच में सबूत के तौर पर शामिल किया जाएगा।
बीछवाल पुलिस के अनुसार बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित श्रीराम पापड़स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में चैकिंग की गई। इस दौरान पैकेजिंग, मैनुफैक्चरिंग, स्टोर व अन्य सेक्शन में छानबीन की गई। इस दौरान एक बालक बालश्रम करते हुए मिला।

No comments