21 राजकीय स्कूलों व खेल मैदानों के लिए भूमि आवंटन
डीडवाना-कुचामन जिले में शिक्षा और खेल सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खडग़ावत के निर्देश पर 21 राजकीय स्कूलों और खेल मैदानों के लिए भूमि आवंटन के आदेश जारी किए गए हैं। यह पहल जिले में जनसुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को शिक्षा और खेल से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता से भूमि आवंटन पूरा करने के निर्देश दिए थे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को शिक्षा और खेल से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता से भूमि आवंटन पूरा करने के निर्देश दिए थे।

No comments