दीनबंधू सर छोटूराम की प्रतिम का अनावरण 24 को
श्रीगंगानगर के नेतेवाला स्थित जाट जन मंगल न्यास के जाटश्री भवन में जाट समाज की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईआरएस ओमप्रकाश सहारण ने की।
बैठक में अध्यक्ष सहारण ने बताया कि किसानों के मसीहा दीनबंधू सर छोटूराम जी की प्रतिमा जाट श्रीभवन में स्थापित की गई है। उनकी प्रतिमा का अनावरण 24 नवम्बर सोमवार को दोपहर 1.00 बजे किया जाएगा। इस अवसर मुख्य अतिथि चौधरी राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जगत सिंह ज्याणी और जाट धर्मशाला हरिद्वार के अध्यक्ष करेंगे।

No comments