ट्रैक्टर ट्रालियों व अन्य वाहनों पर रिफलेक्टर लगाए
श्रीगंगानगर में मिशन ऑफ होप एंड इंटीग्रिटी टुगेदर सोसायटी ने शुक्रवार को टांटिया ट्रैफिक काउंसलिंग सेंटर एवं यातायात पुलिस के सहयोग से हाइवे पर ट्रैक्टर ट्रालियों एवं अन्य वाहनों पर रिफलेक्टर लगाए। सोसायटी के अध्यक्ष रविंद्र छाबड़ा ने बताया कि सर्दी में रात को कोहरे के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है, इसको टालने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।
अभियान की शुरुआत के समय काउंसलिंग सेंटर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सतीश वधवा, यातायात पुलिस के ओमदत्त, विनोद, बनवारीलाल आदि भी मौजूद थे।

No comments