टोंक में अमरूदों से भरी पिकअप पलटी:नींद आने से हुआ हादसा
टोंक में दत्तवास थाना क्षेत्र से गुजर रहे दौसा-कोथून हाईवे पर करेड़ा बुजुर्ग पेट्रोल पंप के पास शनिवार अल सुबह अमरूदों से भरी एक पिकअप बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। यह हादसा ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ। हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोट नहीं आने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि पुलिस मौके पर पहुंची तो ड्राइवर वहां नहीं मिला। अनुमान है कि वह खुद ही निकल गया।
सूर्योदय होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई, मगर पुलिस समय पर पहुंच गई, इसलिए अमरूदों को किसी ने उठाया नहीं।
सूर्योदय होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई, मगर पुलिस समय पर पहुंच गई, इसलिए अमरूदों को किसी ने उठाया नहीं।

No comments