Breaking News

रींगस रेलवे स्टेशन पर बंदरों का कहर - खाटूश्याम श्रद्धालुओं की खतरे में सुरक्षा

सीकर जिले में स्थित रींगस आदर्श रेलवे स्टेशन इन दिनों विकास की जगह बंदरों के आतंक के कारण चर्चा में है. यह स्टेशन देशभर से खाटूश्याम बाबा के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं का मुख्य प्रवेश द्वार है, लेकिन यहाँ उतरते ही तीर्थयात्री, विशेषकर बच्चे और महिलाएं, इन 'आतंकीÓ बंदरों के डर से सहमे हुए नजऱ आते हैं.
हाल ही में हुई एक घटना ने यात्रियों में भय का माहौल और बढ़ा दिया. सुबह कोलकाता से आए एक श्याम श्रद्धालु की छोटी बच्ची को एक बंदर ने काट कर घायल कर दिया. इस घटना ने स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

No comments