पुलिस वापस नहीं दे रही गाड़ी, डीसीपी कोर्ट में तलब
राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर बेंच ने एक जब्त गाड़ी वापस करने के मामले में पुलिस की लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई है। जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित ने जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के उपायुक्त को 17 नवंबर को खुद कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सरकारी वकील को साफ निर्देश दिया कि अगली सुनवाई में डीसीपी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रखें, ताकि उचित फैसला लिया जा सके।

No comments