Breaking News

आमेर महल में हाथी सवारी आज बंद, लाइट एंड साउंड शो रद्द

राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध आमेर महल की पर्यटन व्यवस्था में आज 12 नवंबर को बड़ा बदलाव किया गया है. महल की सदियों पुरानी और देशी-विदेशी पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रही हाथी सवारी बुधवार को पूरे दिन के लिए बंद रहेगी. यह फैसला खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के भव्य उद्घाटन समारोह को देखते हुए लिया गया है, जिसका आयोजन आज शाम आमेर महल परिसर में होना है.
आज दोपहर 1:30 बजे के बाद आमेर महल पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. 

No comments