Breaking News

अद्र्धवार्षिक परीक्षाओं से टकराईं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन की तिथियां, नई तारीखों की मांग

राजस्थान में एक समान रूप से आयोजित होने वाली अद्र्धवार्षिक परीक्षाओं के कारण राजस्थान शिक्षक संघ ने आगामी राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन की तिथियों में संशोधन की मांग की है। संघ का कहना है कि शिक्षा विभाग की ओर से घोषित नई परीक्षा तिथियों के चलते शिक्षक सम्मेलन की पूर्व निर्धारित तिथियों पर शिक्षकों की उपस्थिति संभव नहीं होगी।
शिविरा पंचांग के अनुसार राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन 21 से 22 नवम्बर को प्रस्तावित है। लेकिन अब शिविरा कैलेंडर में संशोधन के बाद अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं 20 नवम्बर से आयोजित की जानी तय की गई हैं।

No comments