Breaking News

राम जन्मभूमि से उठेगी आस्था की गूंज, सवा करोड़ घरों में होगा भगवा ध्वजारोहण



अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण का ऐतिहासिक क्षण नजदीक है, जो करोड़ों सनातनियों के लिए न केवल मंदिर निर्माण की पूर्णता का प्रतीक होगा, बल्कि एक विशाल सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जागरण का भी माध्यम बनेगा। इस अवसर को एक राष्ट्रीय उत्सव का रूप देने के लिए, राम मंदिर में मुख्य ध्वजारोहण के साथ-साथ देशभर के सवा करोड़ घरों में भी भगवा ध्वज फहराने की एक अभूतपूर्व योजना बनाई गई है। 
यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 25 नवंबर को श्रवण नक्षत्र और अभिजित मुहूर्त में मध्याह्न 12 से 12:30 बजे के बीच संपन्न होने की संभावना है। 

No comments