शिक्षा विभाग में 1.19 लाख पद खाली, सबसे ज्यादा रिक्तियां अध्यापक वर्ग में
राजस्थान के शिक्षा विभाग में कार्मिकों की भारी कमी उजागर हुई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार विभाग में स्वीकृत 4 लाख 10 हजार 351 पदों में से केवल 2 लाख 91 हजार 75 पदों पर ही कार्मिक कार्यरत हैं, जबकि 1 लाख 19 हजार 276 पद रिक्त हैं। यह स्थिति विद्यालयों में शिक्षण कार्य से लेकर प्रशासनिक व्यवस्था तक पर सीधा असर डाल रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया को चरणबद्ध रूप से पूरा करने की तैयारी चल रही है।

No comments