Breaking News

नीट में पास कराने के नाम पर 85 लाख की ठगी

नीट परीक्षा में पास कराने और सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर 85 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को अलवर शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि एक परिवादी ने 8 दिसंबर, 2021 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि विवेक नाम के युवक ने अपना नाम विनोद सिंह बताकर उसके बेटे को नीट में पास कराने और एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर में एडमिशन कराने का झांसा देकर उससे 85 लाख रुपए ठग लिए।

No comments