बिलोपा तालाब की पाल टूटी; खेतों में भरा पानी
सवाई माधोपुर जिले के बिलोपा तालाब की पाल मंगलवार सुबह एक बार फिर टूट गई, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और स्वयं ही बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने तालाब की पाल पर कट्टे लगाकर पानी के बहाव को रोकने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर प्रशासन ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने यहां पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिए।

No comments