Breaking News

जयपुर से कोलकाता की स्पाइसजेट फ्लाइट आखिरी वक्त पर रद्द

जयपुर एयरपोर्ट से मंगलवार सुबह कोलकाता जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को एयरलाइन ने संचालन कारणों के चलते रद्द कर दिया। फ्लाइट सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर जयपुर से रवाना होकर दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर कोलकाता पहुंचने वाली थी। लेकिन पैसेंजर्स को उड़ान से ठीक पहले सूचना दी गई कि उड़ान रद्द कर दी गई है।
स्पाइस जेट एयरलाइंस द्वारा अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से कोलकाता जाने वाले पैसेंजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

No comments