साबला में ट्रेलर के टायरों में लगी आग
डूगंरपूर के साबला थाना क्षेत्र में बांसवाड़ा से आ रहे एक ट्रेलर के पिछले टायरों में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे पिंडावल टोल नाके के पास हुई। बांसवाड़ा की ओर से आ रहे ट्रेलर के टायरों में अचानक आग लग गई थी। राह चलते लोगों ने आग देखकर ड्राइवर को इसकी जानकारी दी। ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोक दी, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। एक राहगीर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

No comments