Breaking News

रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड और अस्पताल में कुत्तों का बसेरा

अजमेर में सर्वाधिक आवाजाही वाले रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और जेएलएन अस्पताल में कुत्तों ने बसेरा बना लिया है। तीनों जगह परिसर में श्वान घूमते देखे जा सकते हैं। शहर की डिस्पेंसरी, पार्क और अन्य दफ्तर में भी यही हाल है।
नगर निगम के 80 वार्ड हैं। प्रत्येक वार्ड में औसतन 400 से 500 आवारा कुत्ते हैं। यह मुख्य मार्ग, अंदरूनी इलाकों, कॉलोनी, मोहल्ला में मंडराते रहते हैं। जेएलएन अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के साथ सार्वजनिक पार्क सहित लोगों की आवाजाही के सभी स्थानों पर आवारा कुत्तों की मौजूदगी बढ़ गई है।

No comments