जमुई में ईवीएम खराब, 4 घंटे बाद शुरू हुआ मतदान
बिहार विधानसभा के दूसरे और आखिरी फेज के लिए 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह11 बजे तक 31.38 मतदान हुआ है, जो पहले फेज से लगभग 3 प्रतिशत ज्यादा है। बगहा में करीब 15 हजार वोटर्स ने पानी-सड़क- पूल की मांग को लेकर वोट बहिष्कार किया है।
किशनगंज समेत 5 जिलों में 6 बूथों पर ईवीएम खराब होने की वजह से वोटिंग देर से शुरू हुई। जमुई के चकाई में बूथ 145 में ईवीएम खराब होने से करीब 4 घंटे बाद 11 बजे वोटिंग शुरू हुई। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, जानबूझकर ईवीएम में खराबी की बात कही जा रही है। ताकि वोट चोरी हो सके।

No comments