Breaking News

आरटीयू कैंपस में चोरों का आतंक:तीन दुकानों के ताले तोड़ हजारों की नकदी व सामान चोरी

कोटा के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित रावतभाटा रोड पर राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कैंपस में देर रात चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विश्वविद्यालय परिसर के अंदर स्थित कैंटीन और दो स्टेशनरी दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। सुबह जब दुकानदार पहुंचे तो उन्होंने तीनों दुकानों के ताले टूटे हुए देख तुरंत दादाबाड़ी थाना पुलिस को सूचना दी।
तीनों दुकानों का सामान बिखरा हुआ था और गल्ले में रखी नकदी चोरी हो चुकी थी। कुल मिलाकर लगभग 30 से 40 हजार रुपये और कुछ अन्य सामान गायब मिला।

No comments