डी मार्ट के उत्पादों पर नकली बार कोड लगा ठगी
अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के स्कीम-8 स्थित डी मार्ट में 12वीं पास युवक ने महंगे उत्पादों पर खुद के तैयार किए सस्ती रेट के नकली बार कोड लगा खरीददारी करते समय पकड़ में आ गया। कर्मचारियों ने उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी सोनावा निवासी नरेंद्र कुमार सैनी पुत्र कुशल चंद को अरेस्ट कर लिया।
आरोपी युवक नरेंद्र कुमार सैनी पहले मार्ट में मौजूद उत्पादों के वीडियो बनाता था और उनकी रेट लिस्ट की तस्वीरें लेता था। इसके बाद उसने ऑनलाइन बारकोड मशीन मंगाई और मार्ट के असली बारकोड से मैच करते हुए कम वजन वाले उत्पादों के नकली बारकोड स्टिकर तैयार किए।

No comments