Breaking News

झुंझुनूं में बिना फिटनेस1000+भारी वाहनों पर डीटीओ की बड़ी कार्यवाही:नोटिस जारी

झुंझुनूं  जिले में पंजीकृत करीब 1700 भारी वाहनों में से एक हजार से अधिक ऐसे थे जिनकी फिटनेस काफी समय पहले समाप्त हो चुकी थी, लेकिन ये बेरोकटोक सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे थे। अब विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। 1000 से अधिक वाहन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं।
जिला परिवहन अधिकारी मोनू मीणा ने बताया कि बिना फिटनेस, इंश्योरेंस और पोल्यूशन वाले वाहनों के खिलाफ सख्ती की जा रही है। विभाग ने 1000 से अधिक लापरवाह वाहन मालिकों को अंतिम चेतावनी देते हुए 15 दिन की मोहलत दी है— फिटनेस कराओ या फिर आरसी निलंबन के लिए तैयार रहो।

No comments