दूदू के 68 हजार किसानों को 80 करोड़ की राहत
जयपुर के दूदू विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. खरीफ 2025 के दौरान भारी बारिश और अतिवृष्टि के कारण बड़े पैमाने पर फसल नुकसान झेल चुके क्षेत्र के किसानों के लिए राज्य सरकार ने 80 करोड़ के विशेष राहत पैकेज को मंजूरी दे दी है. इस फैसले से दूदू विधानसभा क्षेत्र के तीन उपखण्डों-फागी, मौजमाबाद और दूदू-के 68,689 किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा.

No comments