Breaking News

करौली में फ्रांसीसी पर्यटक की संदिग्ध मौत

करौली जिले में एक फ्रांसीसी पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरी घटना की जानकारी फ्रांस दूतावास को भी भेज दी है।
मृतक की पहचान एल्बी, फ्रांस निवासी चार्टोव फर्नांडिस जोस के रूप में हुई है। वे अपनी पत्नी नथाली फर्नांडिस और एक अन्य महिला साथी के साथ करौली घूमने आए थे।

No comments