Breaking News

कॉलोनी में बढ़ रहे थे कुत्तों के हमलेÓ, शिकायत मिलते ही सीज करवा दीं 6 नॉनवेज की दुकानें

राजस्थान के बहरोड़ में सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा के गंभीर उल्लंघन पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है. शहर की शिक्षक कॉलोनी क्षेत्र में बिना लाइसेंस चल रही आधा दर्जन नॉनवेज की दुकानों को नगर परिषद की टीम ने मौके पर सीज कर दिया. यह कार्रवाई जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी के सीधे निर्देश पर की गई है, जिसके बाद स्थानीय लोगों को लंबे समय से चली आ रही गंदगी और आवारा कुत्तों के आतंक से राहत मिली है.

No comments