ट्रेन के डिब्बों में मिलेगी यात्रियों को संक्रमण-मुक्त हवा
ट्रेनों की हवा जल्द ही संक्रमण के खतरे से पूरी तरह मुक्त होगी। जाड़ा, गर्मी हो या बारिश, यात्री बेफिक्र यात्रा का आनंद उठा सकेंगे। ऐसा इसलिए कि रेलवे वायरलेस रोबोटिक अल्ट्रावायलेट यूवी-सी कीटाणुशोधन तकनीक की मदद लेगी। इससे ट्रेन के कोच में यदि हानिकारक कीटाणु हैं, तो उनको खत्म किया जा सकेगा।
यह नई पहल दिल्ली रेल मंडल की कई प्रमुख ट्रेनों में सफल होने के बाद रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को इसे अपनाने का निर्देश दिया है।
यह नई पहल दिल्ली रेल मंडल की कई प्रमुख ट्रेनों में सफल होने के बाद रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को इसे अपनाने का निर्देश दिया है।

No comments