Breaking News

राजस्थान में पहली बार होगा डीजी फेस्ट-टाई ग्लोबल समिट

राजस्थान पहली बार एक ऐसे ग्लोबल आयोजन की मेजबानी करेगा, जो प्रदेश के स्टार्टअप ईकोसिस्टम को नई दिशा दे सकता है। डीजी फेस्ट एवं टाई ग्लोबल समिट का आयोजन 4 से 6 जनवरी तक जयपुर में होगा। दुनिया के 30 देशों से उद्यमी, निवेशक, इनोवेटर्स और टेक्नोलॉजी जगत से जुड़े दिग्गज इसमें शामिल होंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि इससे राजस्थान को ग्लोबल इनोवेशन और स्टार्टअप मैप पर मजबूत पहचान मिलेगी। भविष्य में निवेश और उद्योगों के लिए नए आयाम खुलेंगे।

No comments