एंबुलेंस खाई में गिरी, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला मरीज की मौत, 2 घायल
चित्तौडग़ढ़ जिले में डूंगला उपखंड क्षेत्र के तलावदा गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार निजी एंबुलेंस बेकाबू होकर खाई में उतर गई और दीवार से जा भिड़ी। एंबुलेंस में सवार एक महिला मरीज़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला के पति और पुत्री घायल हो गए। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

No comments