Breaking News

राजस्थान में किसानों को बड़ी राहत: मनरेगा में फार्म पॉण्ड श्रेणी के तहत हो सकेगा टांका निर्माण

महात्मा गांधी मनरेगा योजना के तहत अब फार्म पॉण्ड श्रेणी में टांका निर्माण कार्य की अनुमति मिल गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर रेगिस्तानी जिलों में पानी संरक्षण के प्रयासों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री शर्मा ने पिछले महीने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर निजी कृषि भूमि पर पूर्व की तरह टांका निर्माण जारी रखने का आग्रह किया था। 

No comments