Breaking News

रुझानों में फिर नीतीश सरकार: एनडीए190 सीट, महागठबंधन 49 पर आगे

बिहार चुनाव के नतीजे साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान में एनडीए क्लीन स्वीप करती दिख रही है। एनडीए190 और महागठबंधन 49 सीटों पर आगे है।
सबसे बड़ा फायदा जेडीयू को हुआ है। पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी जेडीयू इस बार 84 सीटों के साथ बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। यानी नीतीश सरकार की फिर वापसी होने के आसार हैं।
बड़े चेहरों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव एनडीए कैंडिडेट सतीश यादव से पीछे चल रहे हैं। उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा एक बार फिर आगे हो गए हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। निर्दलीय समेत अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

No comments