केदारनाथ में 17.68 लाख लोगों ने फैलाया 2300 टन कचरा
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम में इस साल रिकॉर्ड 17 लाख 68 हजार लोगों ने बाबा केदार के दर्शन किए। इस आस्था के साथ केदारनाथ धाम में 2300 टन कचरे का पहाड़ भी जमा हो गया है। हर यात्री ने औसतन डेढ़ किलो तक कचरा यहां छोड़ा।
पिछले साल की तुलना में करीब 150 ग्राम प्रति यात्री ज्यादा रहा। अब इस कचरे को निस्तारित करने में 25 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च आ रहा है, जो इस उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौजूद शिव धाम के पर्यावरण के लिए नई चुनौती खड़ा कर रहा है।

No comments