Breaking News

धर्मेंद्र का चुपके से वीडियो लीक करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगडऩे के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वायरल हुए वीडियो में धर्मेंद्र की नाज़ुक हालत और उनके परिवार का भावनात्मक निजी पल कैद था। इस वीडियो के लीक होने पर मचे तहलके के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।
एक रिपोर्ट में अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आईसीयू में भर्ती धर्मेंद्र और उनके परिवार का निजी वीडियो चोरी से बनाया गया था और फिर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। यह घिनौना काम अस्पताल के ही एक कर्मचारी ने किया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उस कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है।

No comments