Breaking News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा: बस पलटने से 50 सवारियां घायल

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात डेढ़ बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 127 पर नोएडा आगरा मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से 50 घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा, जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
55 से 60 सवारियां लेकर नोएडा से लखनऊ जा रही एक निजी बस रविवार देर रात डेढ़ बजे थाना बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 127 पर नोएडा आगरा मार्ग अनियंत्रित होकर पलट गई।

No comments