Breaking News

अयोध्या में ध्वजारोहण महोत्सव पहुंचा अपने चरम पर - पीएम मोदी करेंगे कल उपवास

अयोध्या में राम मंदिर में ध्वजारोहण रैली के साथ धर्म ध्वजारोहण महोत्सव का उल्लास अब अपने चरम पर है। ध्वजारोहण समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 नवम्बर विवाह पंचमी पर उपवास रखेंगे और सुबह दस बजे राम मंदिर पहुंच कर अनुष्ठान में शामिल होंगे और फिर राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे।मीडिया रिपोटर्स की माने तो अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि ने जानकारी में बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी ने उपवास रखा था। उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण का मुहूर्त 11.58 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक है। ध्वजारोहण के बाद उनका सम्बोधन होगा। 

No comments