राजस्थान में आज से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 की शुरुआत
राजस्थान में आज से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 की शुरुआत हो रही है। 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन में पहली बार प्रदेश मेजबान बन रहा है। देशभर से करीब 5 हजार खिलाड़ी और कुल 7 हजार से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिताएं 7 बड़े शहरों जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर में होंगी जहां 24 अलग-अलग खेलों में मुकाबले होंगे।
खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और राजस्थान इस बार केआईयूजी को एक यादगार आयोजन बनाना चाहता है। जयपुर में अधिकतर बड़े इवेंट होंगे।
खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और राजस्थान इस बार केआईयूजी को एक यादगार आयोजन बनाना चाहता है। जयपुर में अधिकतर बड़े इवेंट होंगे।

No comments