Breaking News

पाकिस्तान में सेना के ठिकाने के पास धमाका

पाकिस्तान के पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी के मुख्यालय पर सोमवार को बड़ा हमला हुआ है. एपॅसर से जुड़े तीन कर्मी मारे गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा की सुरक्षा बल जवाबी कार्रवाई में जुटे हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. राजधानी पुलिस अधिकारी डॉ मियां सईद अहमद ने बताया, 'एफसी मुख्यालय पर हमला हुआ है. सुरक्षाकर्मी जवाब दे रहे हैं और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है.Ó सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक हमला एक आत्मघाती हमलावर ने किया, जिसने मुख्यालय के गेट पर खुद को उड़ा लिया. धमाके के तुरंत बाद गोलीबारी की आवाज भी सुनी गई.

No comments