जस्टिस सूर्यकांत बने देश में 53वें सीजेआई, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ
सुप्रीम कोर्ट को अब नया मुखिया मिल गया है. जस्टिस सूर्यकांत ने आज सोमवार को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें भारत के प्रधान न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई. जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल लगभग 14 महीनों का होगा. वे 9 फरवरी 2027 को सीजेआई पद से रिटायर होंगे.
थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आईएनएस माहे को इंडियन नेवी में शामिल किया. माहे की कमीशनिंग से कम पानी में लडऩे वाले देसी जहाजों की एक नई पीढ़ी का आगमन हुआ है, जो फुर्तीले, तेज और पक्के इरादे वाले भारतीय होंगे.

No comments