Breaking News

53 साल का टूटा रिकॉर्ड! पहली बार 52 दिन तक खुले रहे जवाई बांध के गेट

पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा बांध जवाई, जो वर्ष 1957 में बनकर तैयार हुआ। बांध बनने के बाद पहली बार गेट वर्ष 1973 में खोले गए। उस समय से अब तक महज 10 बार गेट खोले है। यानि जवाई बांध ओवरलो हुआ है। खास बात यह है कि वर्ष 1973 में पहली बाद गेट खुलने के बाद इस बार सबसे अधिक 52 दिन तक लगातार जवाई नदी में जालोर की तरफ पानी बहाया है। 
बांध के पहली बार ओवरलो होने के बाद वर्ष 1992 में बांध के दरवाजे 47 दिन तक खुले रखे थे। इस बार उससे भी पांच दिन ज्यादा गेट खुले रहे है। सबसे कम समय के लिए जवाई बांध के दरवाजे वर्ष 1973 में ही महज 13 दिन तक खुले रहे थे।

No comments