थोक मंडी में सब्जियों के भाव में इजाफा
जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज भी टमाटर, भिंडी और शिमला मिर्च के भाव ऊपर रहे। टमाटर आज 40 से 50 रुपए के बीच बिका तो भिंडी के दाम आज 60 से 82 रूपए के बीच रहे। वहीं शिमला मिर्च भी महंगी बिकी। आज शिमला मिर्च के दाम आज 60 से 65 रुपए के बीच रहे। ग्वार फली के दाम भी आज 90 से 100 रुपए के बीच रहे। आज बारीक हरी मिर्च भी महंगी बिकी। अन्य सब्जियों में आज सामान्य बने रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू-प्याज मंडी में आज भी गिरावट का दौर रहा।

No comments