शादी वाले घर से लाखों का सोना चोरी
श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव पन्नीवाली में शादी समारोह के दौरान अज्ञात चोर घर से सोने-चाँदी के गहने, बैग और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी श्योप्रकाश ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी दो बहनों की शादी 23 नवंबर को हुई थी। शादी के बाद घर पर ठहरे मेहमानों के गहने और अन्य सामान रात में चोरी हो गए। चोर सोने का लगभग 4.5 तोला वजन का हार, 5 से 7 ग्राम वजन के सोने के टोपस, और 10 तोला चांदी का टेवटा चोरी कर ले गए।

No comments