केंद्रीय जेल में बच्ची का जन्मदिन मनाया
श्रीगंगानगर में केंद्रीय जेल में सोमवार को विचाराधीन महिला बंदी के साथ रह रही उसकी चार साल की बेटी का जन्म दिन मनाया गया। मिशन ऑफ होप एंड इंटीग्रिटी टूगेदर सोसायटी ने बच्ची से केक कटवाया तो विचाराधीन महिला बंदियों ने ताली बजाकर खुशी को साझा किया।
सोसायटी के अध्यक्ष रविंद्र छाबड़ा ने बताया कि जन्म दिन मनाते समय केंद्रीय जेल के अधीक्षक महावीर प्रसाद मीणा, जेलर ओमप्रकाश, डिप्टी जेलर चरणसिंह, सोसायटी के राजकुमार जैन, ममता यादव, सरिता शर्मा, निशान्त गर्ग आदि मौजूद थे। इसी दिन उसकी माता का जन्मदिन होने का पता चलने पर उन्हें सभी ने बधाई दी।

No comments