फतेहपुर में कड़ाके की ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, सुबह-सुबह जम गई ओस की परत
फतेहपुर कस्बे और आस-पास के क्षेत्रों में सर्दी ने इस बार कड़कड़ाती दस्तक दी है. लगातार तापमान में गिरावट के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमानों में से एक है. इतनी तीखी ठंड के कारण सुबह और शाम लोगों को जबरदस्त ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है.
मंगलवार तड़के ही सर्द हवाओं ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया. बाहरी इलाकों में ठंड का असर और अधिक देखने को मिला. खेतों और घास के ऊपर ओंस की मोटी परत साफ दिखाई दी जो सूरज की हल्की किरणों में चमकती रही.

No comments