Breaking News

राजस्थान में बढ़ी सड़क दुर्घटनाएं, 6 लेन नेशनल हाईवे पर लेन सिस्टम लागू फिर भी नहीं हो रही पालना

राजस्थान में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच 6 लेन राष्ट्रीय राजमार्गों पर लेन सिस्टम तो लागू कर दिया गया लेकिन इससे दुर्घटनाओं का खतरा कम होने की बजाय और बढ़ता दिख रहा है। ब्यावर से जयपुर के बीच एक ट्रक चालक का बनाया गया लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भारी वाहनों के लिए निर्धारित तीसरी लेन में दोपहिया, तिपहिया वाहन, ट्रैक्टर और यहां तक कि सिटी और मिनी बसें तक खड़ी हैं। कई वाहन तीसरी लेन में रॉन्ग साइड भी चलते नजर आ रहे हैं।

No comments