Breaking News

उदयपुर की ग्रैंड वेडिंग में शामिल होंगे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर! अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ने संभाला मोर्चा

झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर ग्लोबल डेस्टिनेशन वेडिंग की गवाह बनने जा रही है, लेकिन इस बार मेहमानों की लिस्ट में एक बेहद हाई-प्रोफाइल नाम शामिल है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के इस शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर आ सकते हैं. यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप जूनियर को अमेरिका की वीआईपी सुरक्षा प्राप्त है. उनके संभावित आगमन को देखते हुए, एक अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी की टीम पहले ही उदयपुर पहुंच चुकी है और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है.

No comments