Breaking News

भारत-पाक सरहद पर नजर आई एशियाटिक कैराकल बिल्ली

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे सरहदी जैसलमेर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति की एशियाटिक कैराकल बिल्ली नजर आई है। अनुमान है कि यहां कैराकल के लगभग 10 जोड़े हैं। गौरतलब है कि रेगिस्तानी क्षेत्रों में पाई जाने वाली इस प्रजाति की संख्या पिछले कुछ वर्षों में लगातार घटती जा रही है। 
विशेषज्ञों का कहना है कि यह थार में कैराकल की वापसी का संकेत है। यदि संरक्षण के प्रयासों के साथ इनके प्राकृतिक आवास को बचाने की दिशा में कदम बढ़ाए तो इनकी संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है।

No comments