Breaking News

जयपुर के चांदपोल में दुकान में घुसा लेपडर्:फ्रिज के पास छिपा

जयपुर में लेपर्ड का आंतक बढ़ता जा रहा है। दो दिन से शहर के विद्याधर नगर एरिया में घूम रहा लेपर्ड चांदपोल की एक दुकान में मिला। यहां लेपर्ड फ्रिज के पास छिपकर बैठा था। दुकानदार ने उसे अंदर ही बंद कर दिया।
इसका करीब 5 घंटे बाद गुरुवार देर रात एक बजे रेस्क्यू किया गया। वहीं, गुरुवार दिन में अचरोल में 70 फीट गहरे कुएं में गिरे लेपर्ड का रेस्क्यू किया गया। वो दिन से वहां फंसा था। वन विभाग के डॉक्टर पिंजरे में बैठकर उतरे और उसे ट्रेंकुलाइज कर बाहर लाए। इधर नायला में एक लेपर्ड को कार ने कुचल दिया।

No comments